जालंधर। पंजाब सरकार के लिए हार्ट सीट बनी जालंधर वेस्ट उपचुनाव में आखिरकार आम आदमी पार्टी का ही झाड़ूं चला और दूसरी पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा। आप के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने 37,325 मतों से जीत हासिल की। वहीं भाजपा दूसरे स्थान पर और कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। बता दें मोहिंदर भगत जालंधर वेस्ट विधानसभा से दो बार (वर्ष 2017 व वर्ष 2022) भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें दोनों बार हार का ही सामना करना पड़ा था। अब तीसरी पर आप पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने के बार उन्हें बड़े मार्जन से जीत प्राप्त हुई है।

मोहिंदर भगत को 55246 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के शीतल अंगुराल को 17921, कांग्रेस की सुरिंदर कौर को 16757, अकाली दल से सुरजीत कौर को 1242 व बीएसपी के बिंदर कुमार को 734 वोट मिले। मोहिंदर भगत की बड़ी जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। जालंधर सहित पार्टी के सीनियर कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ पार्टी दफ्तर में भी जीत का जश्न मनाया।

बता दें जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। भाजपा ने उन्हें उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया था, लेकिन शीतल को इस बार हार का सामना करना पड़ा। 10 जुलाई को हुई वोटिंग में यहां 54.90 फीसदी मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *