जालंधर। भाजपा नेता विनीत धीर के नेतृत्व में वार्ड नंबर 62 में पार्टी उम्मीदवार शीतल अंगूरल के पक्ष में नुक्कड़ बैठक का आयोजन कर चुनाव प्रचार किया गया। बैठक में भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी और वार्ड नंबर 62 के इंचार्ज एवं भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय लोगों का भारतीय जनता पार्टी एवं उम्मीदवार शीतल अंगूरल को समर्थन मिल रहा है। संत समाज के प्रमुख बाबा फतेह सिंह का भी भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल को समर्थन मिल रहा है, जिससे भाजपा की जीत सुनिश्चित हो रही है।

भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा ने कहा कि भाजपा वेस्ट विधानसभा के उपचुनाव में इस बार यह सीट जीतकर इतिहास रचेंगे और शीतल अंगूरल को विधायक बनाकर विधानसभा में भेजेंगे।इस मौके पर मनोहर लाल, बाबा फतेह सिंह, अमरजीत सिंह कोहली, अश्विनी भागी, अजय वर्मा, विनोद शर्मा, डिंपल शर्मा, नितिन भरौल एवं हेमंत पाठक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *