भाजपा नेताओं ने बूथ कार्यकर्ताओ को जीत पक्की करने के लिए केंद्र सरकार की नीतियों के प्रचार-प्रसार में जुटने का किया आह्वान

जालंधर। भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दोरान विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले जिला टीम के सदस्यों, मंडल अध्यक्षों व उनकी टीम के सदस्यों, शक्ति केंद्र इंचार्जों, बूथ इंचार्जों तथा बूथ कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। सेट्रल विधानसभा का बूथ सम्मेलन अमर पैलेस रामा मंडी में भाजपा सेट्रल विधानसभा के इंचार्ज मनोरंजन कालिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, फतेहजंग सिंह बाजवा, राजेश बाग्गा, संजीव खन्ना, इंदर इक़बाल सिंह अटवाल, जालंधर लोकसभा के संयोजक रमन पब्बी, पुनीत शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित हुए। अनिल सरीन का बूथ सम्मेलन में पहुँचने पर सुशील शर्मा व मनोरंजन कालिया ने जिला टीम के सदस्यों व मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, संदीप कुमार, प्रदीप कपनिया, शितिज ढल्ल, सुभाष सूद, दीवान अमित अरोड़ा, शैली खन्ना, राजेश जैन व मनोज अग्रवाल के साथ दोशाला देकर स्वागत किया।

बूथ सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। इस अवसर पर जिला महासचिव अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर अमरजीत गोलडी, भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा, जिला उपाध्यक्ष, मनीष विज, दविंदर कालिया, दविंदर भारद्वाज, जिला सचिव अमित भाटिया आदि भी उपस्थित थे।

अनिल सरीन ने सेंट्रल विधानसभा के संगठनात्मक ढांचे का विश्लेषण करने के उपरंत अपने संबोधन में कहा कि भाजपा विश्व का एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसके कार्यकर्त्ता निस्वार्थ भाव से देश सेवा व समाज सेवा में जुटे हुए हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण विश्वव्यापी कोविड महामारी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन का सबसे मजबूत पहलू बूथ अध्यक्ष है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र की बीजेपी सरकार के पिछले दस साल के कामकाज पर प्रकाश डालते हुए जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने का आग्रह बूथ अध्यक्षों से किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं का फायदा समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने आह्वान किया कि भाजपा संगठन की ओर से चलाए जा रहे मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को धरातल पर उतारना जरूरी है।

सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और कार्यकर्त्ता इसकी रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को भरोसा देते हुए कहा कि जालंधर शहरी भाजपा द्वारा संगठनात्मक ढांचे का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है और हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा जो भी प्रत्याशी जालंधर लोकसभा सीट पर उतारा जाएगा, उसे जनता के बहुमत से विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की ब्रिगेड में जालंधर का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जाएगा। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने जयघोष के नारों के साथ जिलाध्यक्ष का समर्थन किया।

      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *