जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स शिक्षा के साथ साथ बेसहारा, काबिल, जरुरतमंद बच्चों एवं बजुर्गों के हर तरह के विकास के लिए खड़ा रहा है, जो अपने 16वें “फाउंडेशन डे” को हर वर्ष शहर की संस्थाओं एवं उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा, बजुर्गों को मेडिकल इलाज एवं लड़कियों की शादियों के लिए आर्थिक रूप से चैरिटी प्रदान कर मनाता है। इस बार संस्थायों में अंध विद्यालय, पिंगला घर, कुष्ट आश्रम, अपाहिज आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, थैलेसीमिया (एन.जी.ओ), 13-13 हट्टी इत्यादि संस्थायों को 7 लाख रूपये की चैरिटी दी गई।

फाउंडेशन डे का आयोजन सेंट सोल्जर कैंपस जालंधर-अमृतसर बाईपास के पास करवाया गया। जिसकी शुरुआत ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, सुनील चोपड़ा, शुष्मा हांडा, नीलम कत्याल, राजन चोपड़ा, रितु चोपड़ा द्वारा ग्रुप के फाउंडर्स स्व. आर.सी चोपड़ा एवं स्व. शांता चोपड़ा की प्रतिभा को श्रद्धांजलि अर्पित कर की। प्रोग्राम में कॉलेज एम.डी प्रो. मनहर अरोड़ा, स्कूल एम.डी आर.के खन्ना एवं सभी डायरेक्टरस, प्रिंसिपल्स एवं 3000 से अधिक स्टॉफ मेंबर्स शामिल हुए। इस मौके पर सुपर बॉय आरजे करण ने सभी का मनोरंजन किया और गायक तेजी बाजवा (करिंदे बैंड) ने अपने गीतों से स्टाफ मेंबर्स को झुमा दिया।

यही नहीं हसी का पिटारा लेकर चाचा बिशना ने भी अपनी प्रस्तुति कर सभी स्टाफ मेंबर्स को खूब हसाया। इस प्रोग्राम में होटल रमाडा, होटल डेज, होटल डेज इन हॉस्पिटैलिटी पार्टनर्स रहे। तत पश्चात ग्रुप द्वारा विभिन्न संस्थायों को चेक दिए गए। फाउंडेशन डे के बारे बताते हुए ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं संगीता चोपड़ा ने इस दिन की सभी को बधाई दी और सभी स्टाफ मेंबर्स का धन्यवाद भी किया और कहा की यह पुरे ग्रुप के साथ से संभव होता आ रहा है, क्योंकि इस डोनेशन में ग्रुप के स्टाफ मेंबर्स की एक दिन की सैलरी का हिस्सा भी है, उसका मूल कारण स्टाफ मेंबर्स के भीतर मददगार, दुसरों के प्रति प्रेम की भावना को जागरूक करना और मिलझुल कर इक्कठे बढ़ने की प्रेरणा है, क्योकि जैसी सोच स्टाफ मेंबर्स की होगी वैसी सोच और गुण उनके छात्रों में भी आएंगे।

उन्होंने बताया की ग्रुप आज तक लगभग 1 करोड़ 20 लाख तक की राशि डोनेट कर चुका है। इसके इलावा ग्रुप की तरफ से चल रही मास्टर राजकवर चोपड़ा स्कालरशिप स्कीम के तहत ग्रुप के काबिल एवं जरुरतमंद छात्र 2 करोड़ तक की राशी की पढ़ाई का फायदा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *