अब तक हमने 2000 से अधिक जोड़ों को स्वस्थ बच्चों के माता-पिता बनने में सहायता की है: डॉ. जैसमीन कौर दहिया

जालंधर। NOVA IVF FERTILITY, जालंधर ने लोहड़ी के शुभ त्योहार को हर्ष और आभार के साथ मनाया। इस अवसर पर 100 जोड़े और उनके बच्चे, जो फर्टिलिटी ट्रीटमेंट्स के माध्यम से जन्मे थे, एक साथ एकत्र हुए। इस फर्टिलिटी क्लिनिक ने अब तक जालंधर और उसके आसपास के लगभग 2000 जोड़ों को पेरेंटहुड का सुख दिया है।

उत्सव के दौरान, कई कपल्स ने अपनी प्रेरणादायक फर्टिलिटी यात्रा साझा की कि कैसे बांझपन की समस्याओं के बावजूद वे डॉक्टरों और स्टाफ के सहयोग से माता-पिता बन सके। इस अवसर पर बांझपन से जुड़ी सामाजिक धारणाओं को कम करने के लिए जागरुकता सत्र भी आयोजित किए गए। पारंपरिक लोहडी की पवित्र आग सांस्कृतिक संगीत और नृत्य ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

डॉ. जैसमीन कौर दहिया, जिनके पास बांझपन के इलाज में 20 वर्षों का अनुभव है और जो वर्तमान में पंजाब मेडिकल काउंसिल (PMC) की उपाध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि “लोहड़ी नवजात बच्चों के परिवारों के लिए बहुत खास होती है। यह नए आरंभ और आभार का प्रतीक है। आज हमारे लोहड़ी समारोह में 100 से अधिक जोड़ों ने अपने बच्चों के साथ उत्सव मनाया। अब तक हमने 2000 से अधिक जोड़ों को स्वस्थ बच्चों के माता-पिता बनने में सहायता की है। बांझपन से जूझ रहे जोड़े अपनी यात्रा में बहुत अकेला महसूस करते हैं। हमारा प्रयास है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से उन्हें यह महसूस हो कि वे इस यात्रा में अकेले नहीं है और उम्मीद हमेशा बनी रहती है।”

जालंधर और इसके आसपास सबसे अधिक देखने वाली बांझपन की समस्याओं में जेनेटिक विकार जैसे थैलेसीमिया, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) और खराब शुक्राणु की गुणवता और संख्या शामिल हैं।

नोवा आईवीएफ फर्टिलिटी, जालंधर, एक आधुनिक फर्टिलिटी ट्रीटमेंट सेंटर है, जो नवीनतम तकनीकों से लैस लैब्स के साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करते हुए उपचार प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *