अगर मोहिंदर भगत को मंत्री न बनाया गया तो आम आदमी पार्टी पर वादों से मुकरने का आरोप लग सकता है
जालंधर। सीएम भगवंत मान ने जालंधर वेस्ट के लोगों से वादा किया था कि यदि मोहिंदर भगत चुनाव जीते तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। वहीं मोहिंदर भगत की जालंधर पश्चिमी से रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की केंद्रीय लीडरशिप पर उन्हें मंत्री बनाने का दबाव बढ़ सकता है। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिमी के मतदाताओं से उन्हें विजयी बनाने
की अपील की थी और वादा किया था कि आप उन्हें विधायक बना दीजिए, मंत्री मैं बना दूंगा।
अब मोहिंदर भगत को मंत्री बनाया जाएगा कि नहीं। यह बड़ा सवाल सरकार के सामने खड़ा हो गया है। मोहिंदर
भगत को मंत्री बनाने के लिए कैबिनेट के किसी एक अनुसूचित जाति के मंत्री को हटाना पड़ेगा क्योंकि उन्हें मंत्री बनाने से जालंधर जिले से अनुसूचित जाति के दो मंत्री हो जाएंगे।
इस समय जालंधर में स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह हैं जिनकी अश्लील वीडियो लीक होने के बाद से
पार्टी काफी दबाव में है। दरअसल, अब अगर मोहिंदर भगत को मंत्री न बनाया गया तो आम आदमी पार्टी पर वादों से मुकरने का आरोप लग सकता है।
