जालंधर। जालंधर शहर में आज 23 फरवरी दिन शुक्रवार को श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकली जा रही है। इसे लेकर पुलिस ने शोभायात्रा मार्ग और डायवर्जन मार्गों के व्यापक विवरण के साथ एक मानचित्र प्रसारित कर किया हैं। पुलिस अनुसार इस पहल का उद्देश्य यातायात के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाना, एक सहज अनुभव सुनिश्चित करना और किसी भी असुविधा को रोकना है।
