जालंधर। सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर के छात्रों ने 38वें ऑल इंडिया फोक आर्ट कॉन्टेस्ट्स 2024 के विभिन्न प्रतियोगितायों में भाग लेकर उपलब्धियां हासिल की। जिसका नेतृत्व कॉलेज डायरेक्टर एस.सी. शर्मा एवं समूह स्टाफ मेंबर्स की देख रेख में हुआ। इस कॉन्टेस्ट्स में लोक गीत, कविशरी, लोक नृत्य, फेंसी ड्रेस, स्कीट आदि शामिल थे। उपलब्धियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम है, पहला स्थान दिव्या (फेन्सी ड्रेस), तीसरा स्थान नीमरजोत कौर, दूसरा स्थान कविशरी (ग्रुप), तीसरा स्थान बलराज सिंह (लोक गीत) (गिद्दा) (भंगड़ा) (स्किट) (फोक गीत ग्रुप) आदि विद्यार्थीयों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस प्राप्ति पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं संगीता चोपड़ा ने सभी बच्चों को बधाई दी और उनको ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
