जालंधर। भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रभारी पूर्व गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, राष्ट्रीय सचिव, विधायक एवं सह-प्रभारी नरेंद्र रैनाजी एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने जालंधर भाजपा की कौर कमेटी में चर्चा के बाद 13 व्यक्तियों को तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किया। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियां करने के आरोप में पार्टी से निकाला गया है। इसमें भगत चुन्नी लाल (पूर्व कैबिनेट मंत्री, पंजाब सरकार), अर्जुन तेहन, अनुपम शर्मा, सुखदेव सोनू, हतिंदर तलवार, हसन सोनी, दिनेश दुआ (सनी दुआ), सुभाष ढल्ल, अजय चोपड़ा, प्रदीप वासुदेवा, गुरविंदर सिंह लांबा, बलविंदर कुमार, इंद्रपाल भगत (गढ़ा) शामिल है।