जालंधर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बस्ती गुजां में पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव साहिब के 555वें आगमन पर्व को लेकर विशेष दीवान सजाए गए। इस कार्यक्रम में मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री पंजाब विशेष रूप से शामिल हुए।
मोहिंदर भगत ने श्री गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती की बधाई देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के सिद्धांतों को अपनाकर हम समाज में शांति और समानता ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के सिद्धांतों का पालन करके ही पूरे विश्व में शांति लाई जा सकती है।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मोहिंदर भगत को सम्मानित भी किया। इस मौके पर गगन, कमलजीत सिंह भाटिया, हरचरण सिंह भाटिया, इंदरबीर सिंह लक्की, अमरजीत सिंह धमीजा, बलविंदर सिंह ग्रीनलैंड, जसवीर सिंह, जोगिंदर सिंह गांधी, कश्मीर सिंह, अश्वनी अरोड़ा, महेंदर पाल व प्रबंधक कमेटी के बाकी लोग भी मौजूद थे।